Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से की शिष्टाचार...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से की शिष्टाचार भेंट।

देहरादून, 17 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज को आगामी श्री झंडे मेले के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल संचालन में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाऊस ऑफ हिमालयास ब्रांड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments