Homeउत्तराखंडBig News: कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की होगी घर वापसी

Big News: कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की होगी घर वापसी

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित कांग्रेसजनों की पार्टी में वापसी पर विचार के लिए वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांन्ति प्रसाद भट्ट एवं विजय सिजवाली कमेटी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कमेटी को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिये हैं। जोशी ने कहा कि पार्टी में लम्बे समय तक संगठन की सेवा करने वाले लोगों जो कतिपय कारणों से पार्टी से निष्कासित किये गये हैं तथा उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है, उनकी घर वापसी पर पार्टी स्तर पर विचार किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों जो पार्टी में लम्बे समय से रहे हैं, ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से व्यक्तिगत सम्पर्क कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी तथा विस्तृत छानबीन के उपरान्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के उपरान्त प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments