Homeउत्तराखंडमहाजन संपर्क अभियान विशिष्ट परिवारों से संपर्क

महाजन संपर्क अभियान विशिष्ट परिवारों से संपर्क

महानगर मीडिया प्रभारी भाजपा देहरादून उमा नरेश तिवारी ने अवगत कराया कि महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महाजन संपर्क अभियान के तहत रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल एवं रायपुर मंडल में विशिष्ट जनों से भेंट एवं वार्ता की।

विशिष्ट व्यक्तियों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य श्रेष्ठमणि नौटियाल वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती बिरादेवी श्रीमती रोशनी नेगी वरिष्ठ समाजसेवी राजेश रावत ,डा ॰ हरीश देवली, श्री रंजीत सेन जी जिन्होंने अपना शरीर दान कर दिया है गोविंद थापा जिनके बेटे अमर शहीद विवेक थापा 1998 में ऑपरेशन विजय में शहीद हुए मुनेंद्र खंडूरी शिक्षा विद् सुनीता सिंह समाजसेवी ,द्रोण अवार्ड से सम्मानित के एन शर्मा एवं गढ़वाली फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री सतेश्वरी भट्ट से मुलाकात कर सम्मानित किया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सरकार के 9 साल बेमिसाल के विषय में सभी विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा कर मोदी सरकार के कार्यकाल के लिए संतुष्टि जानी और उनके मोबाइल फोन से 9090 9020 24 पर मिस कॉल करवा कर अभियान से जोड़ा गया।

महाजन संपर्क अभियान के सह संयोजक संतोष सेमवाल रायपुर विधानसभा के संयोजक राजेश बड़ोनी ,विनोद देवली जी मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी ,रूद्रेश शर्मा ,नरेश रावत महेंद्र पुंडीर संजय कौशल अमित कौशिक , राजेंदेर भट्ट, हंस राज चमोली, शैलभ बडोनी रेटायअर्ड जज श्री एस एस दुगताल ,प्रीतम सिंह रावत , डी एस रावत आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments