22.2 C
Dehradun
Thursday, December 7, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडमेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों निर्देशित किया
spot_img

मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों निर्देशित किया

पलटन बाजार में देहरादून द स्मार्ट सिटी द्वारा गतिमान नवीनीकरण कार्यों का मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजान दास ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को कार्य की गति और अधिक बढ़ाने हेतु एवं बाजार के व्यवसायियों व खरीददारों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े इस विषय पर भी निर्देशित किया, साथ ही सुव्यवस्थित रूप से अधिक लेबर फोर्स को भी कार्यस्थल पर लगाने हेतु कहा। ज्ञातव्य रहे कि सुनील उनियाल गामा जी निरंतर अंतराल में पलटन बाजार के नवीनीकरण कार्यों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करके कार्य योजना की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ स्मार्ट सिटी गिरीश गुणवंत , दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसौन , विजय कोहली, स्मार्ट सिटी के अधिकारी गण एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments