14.2 C
Dehradun
Friday, December 1, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडसेवा ही संगठन में लगें है बूथ तक के कार्यकर्ता
spot_img

सेवा ही संगठन में लगें है बूथ तक के कार्यकर्ता

मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल नगर मण्डल में भाजपा संगठन द्वारा “सेवा ही संगठन” अंतर्गत रोजाना किया जा रहा है सेवा कार्य।
आज इसी क्रम में वार्ड 2 विजयपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना जाँच में 74 लोगों का निशुल्क जाँच करवाया गया। दूसरी ओर मीठी बेहड़ी में कार्यकर्ताओं द्वारा वैक्सीनशन कैम्प लगा कर लोगों को वैक्सीन लगाने में सहयोग किया गया।
मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग ने बताया कि भाजपा संगठन एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दिशानिर्देशों पर पार्टी का बूथ तक का कार्यकर्ता इस समय सेवा कार्यो में लगा हैं। कोरोना के विरुद्ध यह लड़ाई अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसके चलते इसके मामले अब काफी तेजी से घटने लगें हैं। कार्यकर्ता रोजाना सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर,दवाईयां जरूरतमंदों तक पहुँचा रहें है।
आज के इन दोनों आयोजनों में वार्ड संयोजक जोहड़ी अनिता शास्त्री,बूथ संयोजक हरीश कुमार, अनु. मो. अध्यक्ष सचिन, श्रीमती सुनीता चौधरी,रोजी,विकास जोशी,प्रवेश वर्मा,अंकुर पाल ,राहुल शर्मा,अभिनव शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक वर्मा , सुदेश, सिद्धार्थ, भ्रम गुरुंग, आदि भाजपा कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments