Homeउत्तराखंडभाजपा महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में...

भाजपा महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष नें सभी मण्डल अध्यक्षों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को मेरे सहयोग के जब भी आवश्यकता पडें तो मैं उसके लिए 24 घण्टे तैयार रहंूगा, मैं महानगर भाजपा का अध्यक्ष के रूप में न हो कर के आप सभी के सार्थी के रूप में कंन्धा मिलाकर काम करूंगा। हम सभी लोग पार्टी के एक जिम्मेदार पदाधिकारी हैं मैं सभी मण्डल अध्यक्षों की कामना करता हंू।

महामंत्री संगठन अजेय कुमार नें नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी सौभाग्यशाली कार्यकर्ता हैं जो कि विश्व की नम्बर एक पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोनित हुए है विश्व की नम्बर एक पार्टी बनानें में पूर्व के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का परिश्रम एवं निश्वार्थ भाव से पार्टी में काम करनें का ही परिणाम है कि आज हम इस मुकाम पर हैं हमारे पुरानें कार्यकर्ताओं ने जो सपन देखा था एक भारत श्रेष्ठ भारत वह सपना हम सभी साकार होते हुए देख रहे हैं। ये हमारे लिए सौभाग्य कि बात है, संगठन के विचारों को विकसित करना पार्टी की रिति निति को आगे बढाना मजबूत मन से पार्टी में काम करते हुए बिना पद के पद तो आने-जानें की परमपरा है परन्तु पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत स्तम्भ होता है आप सभी लोग एक मजबूत स्तम्भ का काम करेगें। ऐसा मुझे विश्वास है अपनें पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी समय-समय पर संवाद करना एवं उनका सहयोग लेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री के सपनों के भारत का निर्माण में सहयोग करते हुए हम सभी लोगों को कार्य करना है।

राज्यसभा संसाद नरेश बंसल नें सभी नवीन मण्डल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं निर्वतमान मण्डल अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानें कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं तपस्या का फल है कि विश्व की सबसे बडी पार्टी के सदस्य है भारतीय जनता पार्टी एक विलक्षण पार्टी है जिसमें एक चुनाव समाप्त होता है तो दुसरे चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता लग जाता है। निश्चित रूप से कार्यकर्ता के लिए काम और काम के लिए कार्यकर्ता की पार्टी है कोई कार्यकर्ता छुटे ना सभी को काम मिलना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी मण्डल अध्यक्ष अपने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें अपनें कार्य के लक्ष्य को समय पर करके महानगर को प्रेषित करें ताकि पूरे प्रदेश में महानगर की सफल छवी दिखे। तभी हमारे मार्ग प्रशस्त होंगे कोई कार्य कठिन नहीं होता मन में कार्य करनें की जिज्ञासा होनी चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नें सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई पद नहीं होता जिम्मेदारी होती है पार्टी नें जो जिम्मेदारी आपको दी है उसपे खरे उतरनें का समय है मुझे विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूवर्क निभाऐंगे।

इस स्वागत समारोह में प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल , महापौर सुनील उनियाल गाम , विधायकगण श्रीमती सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, मण्डी परिषद् के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला , वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शदाब शम्स, पूर्व अध्यक्ष उषा नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , पूर्व दायित्वधारी अनिल गोयल , रविन्द्र कटारिया , राजकुमार पुरोहित, राजेश शर्मा एवं सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों में जगदीश भद्री, विनोद पुण्डीर, संजीव सिंघल, अजय शर्मा, संजीव मल्होत्रा, प्रकाश बडोनी, रूद्रेश शर्मा, राहुल लारा, पंकज शर्मा, श्रीमती अंजू बिष्ट, सुमित पाण्डे, राकेश रावत, श्रीमती ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, आदि महानगर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments