13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeअपराधप्रयागराज में 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
spot_img

प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

लखनऊ – संगम नगरी प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ईंट पत्थर से मारकर कर हत्या करने के बाद मृतक के घर में आग लगा दी। वहीं एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार,वारदात में 5 साल की बच्ची साक्षी पुत्री सुनील घायल हुई है। उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है एसपी गंगा पार क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना जिलाधिकारी और एसएसपी प्रयागराज को भी दे दी गई है। जिलाधिकारी प्रयागराज व एसएसपी प्रयागराज मौके पर पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर घटना की जांच के लिए स्निफर डॉग और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों से मिली सूचना के मुताबिक सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे। वहीं घर के भीतर से धुंआ उठता भी पाया गया है। जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments