13.4 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडसुशील रावत के शानदार दो गोल की बदौलत उत्तराखंड ने किया जीत...
spot_img

सुशील रावत के शानदार दो गोल की बदौलत उत्तराखंड ने किया जीत से आगाज

दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च 2022 तक दिल्ली शासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमे उत्तराखंड की सिविल सर्विसेज की टीम भी प्रतिभाग कर रही है

उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से पराजित कर प्रीक्वार्टर में प्रवेश किया मैच के शुरुवात में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड पर दवाब बनाया जिसका फायदा उन्हें मैच के 24 वें मिनट में मिला और टीम ने उत्तराखंड पर 1 -0 की बढ़त बना ली इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार तालमेल से टीम ने लगातार विपक्षी टीम पर हमले किये उत्तराखंड के स्टार फारवर्ड खिलाड़ी सुशील रावत ने मैच के 39 वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम का स्कोर 1-1 कर दिया सुशील रावत ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुवे में के 58 वें मिनट में अपना दूसरा कर मार कर टीम को 2-1से आगे कर दिया छत्तीसगढ़ ने वापसी की पूरी कोशिश की पर उत्तराखंड के डिफेंस बाली,महिपाल,और राजेश जुगरान ने शानदार बचाव किये जिससे अंत में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 2-1 से पराजित कर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया टीम मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम को जीत हासिल हुई बी सी राणा ने बताया की उत्तराखंड का प्रीक्वार्टर फाइनल मैच केरला से होगा साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बार प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर खेली जा रही है



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments