Homeउत्तर प्रदेशबसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती की माता का निधन, दिल्ली में...

बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती की माता का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज -*

दिल्ली ,इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती की माता का निधन हो गया है। मायावती की माता ने आज 13 नवंबर 2021 को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि मायावती की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में किया जा रहा था।

 

*दिल्ली में हुआ निधन*

 

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 नवंबर शनिवार की दोपहर के समय मायावती की माता राम रती का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि मायावती की माता राम रती काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में किया जा रहा था इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है।

 

*एक साल पहले हुआ था पिता का निधन*

 

आपको बता दें कि एक साल पहले नवंबर के ही महीने में मायावती के पिता का निधन हुआ था। मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन 95 साल की उम्र में हुआ था। बताया जा रहा है कि अपने पति के निधन के बाद से ही राम रती की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। आज करीब एक साल बाद राम रती का भी निधन हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments