Homeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा ,पिटबुल ने मासूम बच्चे को बनाया शिकार, चेहरे पर आए...

ग्रेटर नोएडा ,पिटबुल ने मासूम बच्चे को बनाया शिकार, चेहरे पर आए 45 टांके, बच्चा सदमे में पहुंचा 

ग्रेटर नोएडा ,शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में कुछ दिनों पहले प्रतिबंध पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने 10 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह काट किया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह को इतनी बुरी तरह खाया कि बच्चे के चेहरे पर 45 टांके लगे हैं। जिसके बाद से बच्चा सदमे में चला गया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब से पहले भी शहर में ऐसे कई घटनाएं हो चुकी हैं।

*डर कर रात को सो नहीं पाता बच्चा*

बच्चे के पिता नगेंद्र भाटी ने बताया कि पिटबुल प्रजाति के कुत्ते के काटने के बाद उन्होंने तुरंत अपने बेटे अंश उर्फ गोलू को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसके चेहरे पर 45 टांके आए हैं। जिसके बाद से अंश खाना भी नहीं खा पा रहा है। उन्होंने बताया कि अंश के सपने में पिटबुल आता है। जिससे वह रात को डर के कारण सो नहीं पाता, इससे कई बार डरकर वह चीख पड़ता है।

*शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी घर से फरार*

नागेंद्र भाटी ने बताया कि कुत्ते के मालिक 2 भाई अमन और विक्की के पास दो पिटबुल प्रजाति के कुत्ते हैं। यह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लोगों के साथ-साथ इन्होंने कई पशुओं को भी घायल किया है। पीड़ित के द्वारा केस दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं और उन्होंने अपने कुत्तों को भी कहीं बाहर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments