22.2 C
Dehradun
Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशउरई में 2017 में खिला कमल,क्या इस बार सपा-बसपा का चलेगा जोर

उरई में 2017 में खिला कमल,क्या इस बार सपा-बसपा का चलेगा जोर

लखनऊ।जालौन जिले की उर‌ई विधानसभा (सुरक्षित) सीट है।ये क्षेत्रफल की नजर से सबसे बड़ी विधानसभा है। उरई कृषि उपज का व्यापारिक केंद्र है और जिले का मुख्यालय भी है।

 

उर‌‌ई विधानसभा में 2017 के चुनाव में कुल 52.98 फीसदी मतदान हुआ था।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से गौरी शंकर ने समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह को 78879 वोटों से हराया था।ये विधानसभा क्षेत्रफल की नजर से सबसे बड़ी सीट है।अनुमान के मुताबिक अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या बहुत है।यहां 20 फरवरी को चुनाव होगा और 10 मार्च को चुनावी के परिणाम आयेंगे।

 

*उरई विधानसभा का जानें सियासी इतिहास*

 

उर‌ई विधानसभा मे 1996 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबू राम एम ने जीत दर्ज की थी और 2002 विधानसभा चुनाव में फिर बाबू राम ने जीत दर्ज की थी। 2007 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विनोद चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की थी। 2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से दयाशंकर ने जीत दर्ज की थी। 2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से गौरी शंकर ने जीत दर्ज की थी।

 

*उरई की जनता के चुनावी मुद्दे*

 

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी अक्सर बनी रहती है।उरई विकास प्राधिकरण के सुचारु संचालन में गतिरोध,बेरोजगारी, गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आम हैं,जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण न होना जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं।

 

उरई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 4,81,302 है।

 

पुरुष मतदाता- 2,61,272 है।

 

महिला मतदाता- 2,20,021है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments