18.3 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशधूम धाम के साथ मनाया गया महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का...

धूम धाम के साथ मनाया गया महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी जिला सहारनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने राकेश जैन को पुष्प गुच्छ देकर व मिष्ठान खिलाकर उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने भगवान से उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की प्रार्थना की। सभी का धन्यवाद देते हुए राकेश ने कहा की भाजपा मेरा परिवार है, सभी कार्यकर्ता मेरे अनुज व अग्रज है, सभी के आशीर्वाद से भाजपा मजबूत होगी व आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी की मेहनत से ही केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनेगी।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, संयोजक विजेंद्र कश्यप , जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी , शीतल बिश्नोई, निखिल जैन,विपिन सलूजा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments