Homeउत्तर प्रदेशआरपीएन सिंह की वजह से स्वामी को बदलनी पड़ी विधानसभा,पडरौना से नही...

आरपीएन सिंह की वजह से स्वामी को बदलनी पड़ी विधानसभा,पडरौना से नही अब फाजिलनगर से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना विधानसभा से नहीं अब फाजिलनगर सीट से प्रत्याशी बनाये गये है।स्वामी के विधानसभा सीट बदलने का कारण आरपीएन सिंह है। जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पडरौना के राजा आरपीएन सिंह को उतारे जाने की कयास के कारण सपा स्वामी को फाजिलनगर से उतारने का फैसला किया है।बैरहाल स्वामी ने इसे खारिज कर दिया है और कहा है कि आरपीएन सिंह उनके लिए कोई चुनौती नहीं थे।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि न वह चुनौती थे, न चुनौती हैं और न चुनौती होंगे।भाजपा अगर आरपीएन सिंह को उतारती है तो उनसे कमजोर कोई उम्मीदवार नहीं होगा। मैं पडरौना का तीन बार का विधायक हूं और लोगों की सेवा की है,मेरे दिल में हमेशा उनके लिए जगह रहेगी।जहां तक मुझे फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाए जाने का सवाल है,तो मैं अखिलेश यादव को यहां की जनता की सेवा के लिए मौका देने पर आभार व्यक्त करता हूं।

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने आपको लोकप्रिय बताते हुए कहा कि उनके लिए कोई विधानसभा मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनौती जितनी बड़ी होती है,मुझे लड़ने में उतना अच्छा लगता है।मैंने कहा था कि मेरे लिए कोई भी विधानसभा क्षेत्र कठिन नहीं है। कार्यकर्ता मेरी लोकप्रियता को हर जगह स्वीकार करते हैं। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरे लिए जो भी फैसला किया है,मैं उसका स्वागत करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments