12.1 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeदेश-विदेश↘️🔰आज की ताजा खबर:21 बड़ी खबरें
spot_img

↘️🔰आज की ताजा खबर:21 बड़ी खबरें

_*↘️🔰आज की ताजा खबर:

 

_*1✓•↘️🔰भारत ने 4 देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 10-10 करोड़ खुराकें भेजीं: रिपोर्ट्स*_

_रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने ‘वैक्सीन मैत्री’ प्रोग्राम के तहत नेपाल, म्यांमार, ईरान और बांग्लादेश को कोविड-19 वैक्सीन की 10-10 करोड़ खुराकें भेजी हैं। केंद्र ने पिछले महीने कोवैक्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए ‘वैक्सीन मैत्री’ प्रोग्राम को दोबारा शुरु करने की बात कही थी। कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते भारत ने इस पर रोक लगा दी थी।_

_*2✓•↘️🔰एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस/आरसी की वैधता 31 अक्टूबर के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी: केंद्र*_

_केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जैसे वाहन संबंधी दस्तावेज़ों की वैधता 31 अक्टूबर के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। मंत्रालय फरवरी 2020 के बाद एक्सपायर हो चुके वाहनों से संबंधित दस्तावेज़ों की वैधता कोविड-19 के मद्देनज़र 7-बार बढ़ा चुका है। आखिरी बार सितंबर में इस संबंध में आदेश दिए गए थे।_

_*3✓•↘️🌍हम युद्ध की शुरुआत नहीं करेंगे लेकिन दुश्मन को खुलकर जवाब देंगे: चीन से तनाव के बीच ताइवान*_

_चीन के साथ तनाव के बीच ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने गुरुवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि ताइवान चीन के साथ युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा लेकिन अपनी रक्षा पूरी ताकत के साथ करेगा। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि अगर (चीन की तरफ से) कुछ हरकतें हुईं तो दुश्मन को खुलकर जवाब देंगे।”_

_*4✓•↘️🔰दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव*_

_राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है, “दिसंबर-2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।” उन्होंने बताया, “नींव के लिए भूमि मज़बूत करने का काम सितंबर में पूरा हो गया…इसके ऊपर नींव के दूसरे चरण का काम नवंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा…इसके बाद मंदिर का फर्श बनाने का काम शुरू होगा।”_

_*5✓•↘️🔰100 सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की फोर्ब्स की सूची में कौन सी भारतीय कंपनियां हैं शामिल?*_

_फोर्ब्स की विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची में 4 भारतीय कंपनियों ने टॉप-100 में जगह बनाई है। फोर्ब्स के अनुसार, ओवरऑल रैंकिंग में 52वें स्थान पर रही मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ भारतीय कंपनियों में सबसे ऊपर है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 65वें स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 77वें स्थान पर और एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ 90वें स्थान पर है।_

 

_*6✓•↘️🔰सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए जारी कीं गाइडलाइन्स, सभी परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन*_

_सीबीएसई 2021-2022 शिक्षा सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित करवाएगा। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में होगी और एक परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में होगी और जिसमें सब्जेक्टिव/ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। हर परीक्षा ऑफलाइन होगी और 18-अक्टूबर को डेटशीट जारी होगी।_

_*7✓•↘️🔰गूगल ने 3 हानिकारक फोटो एडिटिंग ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया*_

_गूगल ने 3 मलिशियस (हानिकारक) फोटो-एडिटिंग ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। कैस्परस्की के एक ऐंड्रॉयड मैलवेयर एनालिस्ट के अनुसार, ये ऐप ‘लॉग-इन विद फेसबुक’ विकल्प से चुपचाप यूज़र्स के लॉग-इन क्रेडेंशियल और निजी जानकारियां चुरा रहे थे। ये ऐप ‘मैजिक फोटो लैब- फोटो एडिटर’, ‘पिक्स फोटो मोशन एडिट-2021′ और ब्लेंडर फोटो एडिटर-ईज़ी फोटो बैकग्राउंड एडिटर’ हैं।_

_*8✓•↘️🔰राजनाथ सिंह ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- उन्होंने युद्ध के समय नेतृत्व किया था*_

_रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में महिलाओं के योगदान को लेकर एक सेमिनार में कहा, “देश की रक्षा और लोगों के अधिकारों के लिए इतिहास में महिलाओं के हथियार उठाने के अनेक उदाहरण हैं।” उन्होंने कहा, “भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ना केवल वर्षों तक देश की कमान संभाली बल्कि 1971 युद्ध के समय भी नेतृत्व किया।”_

_*9✓•↘️🔰आर्थर रोड जेल में ‘कैदी नंबर N956’ बने आर्यन, परिवार से ₹4,500 का मनी ऑर्डर मिला: रिपोर्ट्स*_

_रिपोर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद आर्यन खान को क्वारंटीन बैरक सेल से स्थानांतरित कर आर्थर रोड जेल की सामान्य सेल में लाया गया है और वहां उनका अंडर-ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को कथित तौर पर परिवार से ₹4,500 का मनी ऑर्डर मिला है। आर्यन इससे जेल की कैंटीन से खाद्य और पेय पदार्थ खरीद सकेंगे।_

_*10✓•↘️🔰आर्यन खान के साथ सेल्फी में दिखे एनसीबी के गवाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी*_

_महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में गवाह और खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताने वाले किरण गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एनसीबी द्वारा शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गोसावी आर्यन संग एक सेल्फी में दिखा था। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि गोसावी बीजेपी से संबंधित है।_

_*11✓•↘️🔰​दुबई के बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित की गई भारतीय टीम की नई जर्सी, तस्वीरें वायरल*_

_टी20 विश्व कप-2021 से पहले बुधवार रात को दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर सीमित ओवरों के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी प्रदर्शित की गई। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, “सही मायने में गर्व का पल।” भारतीय टीम की इस नई जर्सी का नाम ‘बिलियन चीयर्स जर्सी’ है।_

_*12✓•↘️🏏टी20 विश्व कप के लिए आर्चर ने चुने अपने 6 शीर्ष विदेशी खिलाड़ी, कोई भी भारतीय शामिल नहीं*_

_इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपने 6 शीर्ष विदेशी (इंग्लैंड को छोड़कर) खिलाड़ी चुने हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, दक्षिण अफ्रीका के पेसर कगिसो रबाडा व बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक, श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा, वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर आंद्रे रसल और पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी को शीर्ष 6 विदेशी खिलाड़ियों में रखा है।_

_*13✓•↘️🔰पंजाब के सीएम चन्नी ने अमरिंदर सिंह से उनके फार्म हाउस पर की मुलाकात*_

_पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए मोहाली स्थित उनके फार्म हाउस पर पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच अनबन की खबरों के बाद कैप्टन ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।_

_*14✓•↘️🔰यूपी के अयोध्या में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हुई मौत; 2 बच्चियां हुईं घायल*_

_अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में बुधवार देर रात बदमाशों की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 2 बच्चियां घायल हो गईं। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का प्रकरण लग रहा है और एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस घटना को दुर्गा पूजा पंडाल से संबंधित बताने वाली खबरों का खंडन किया है।_

_*15✓•↘️🔰भारत के कौन से ‘खतरनाक व्यक्ति और संगठन’ फेसबुक की लीक सूची में हैं शामिल?*_

_फेसबुक की ‘खतरनाक व्यक्तियों व संगठनों’ की लीक सूची में भारत के 10 आतंकवादी, उग्रवादी या चरमपंथी संगठन शामिल हैं। इस लीक सूची में सनातन संस्था, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), नैशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा), ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स, कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी, खालिस्तान टाइगर फोर्स और पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक शामिल हैं।_

_*16✓•↘️🔰सहारा समूह के मानहानि केस में कोर्ट ने ‘बैड बॉय बिलियनेयर्स’ के निर्माताओं को किया तलब*_

_लखनऊ की एक अदालत ने सुब्रत रॉय के सहारा समूह द्वारा दायर मानहानि मामले में डॉक्यूमेंट्री ‘बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया’ के निर्माताओं को तलब किया। डॉक्यूमेंट्री में बिज़नेसमैन सुब्रत रॉय, विजय माल्या, नीरव मोदी और रामलिंग राजू के शुरुआती जीवन और उनकी तरक्की को दिखाया गया था। बकौल सहारा, डॉक्यूमेंट्री में रॉय को भगौड़े माल्या व मोदी जैसा दिखाया गया।_

_*17✓•↘️🔰स्कूल के प्रिंसिपल पद को लेकर बिहार में 2 लोगों में हुई लड़ाई, एक-दूसरे को घूंसे मारते दिखे*_

_बिहार के पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक और एक शिक्षिका के पति के बीच कथित तौर पर इस बात को लेकर लड़ाई हो गई कि कौन सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पद के लिए बेहतर योग्यता रखता है। वहीं, घटना का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें दो व्यक्ति एक-दूसरे को घूंसे मारते नज़र आ रहे हैं।_

_*18✓•↘️🔰कॉल पर व्यस्त मां के सिर में 2-वर्षीय बच्चे द्वारा गोली मारे जाने को लेकर यूएस में पिता अरेस्ट*_

_फ्लोरिडा (अमेरिका) में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके 2-वर्षीय बच्चे ने घर पर मिली लोडेड हैंडगन से वीडियो कॉल पर व्यस्त अपनी मां के सिर में गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, विऑन्ड्रे एवरी को लापरवाही से हुई हत्या और बंदूक को असुरक्षित तरीके से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।_

_*19✓•↘️🔰₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुईं नोरा फतेही*_

_अभिनेत्री नोरा फतेही ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली स्थित दफ्तर में पेश हुईं। इससे पहले ईडी ने इस मामले में नोरा और जैकलीन फर्नांडीज़ को तलब किया था। यह मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित रूप से संचालित जबरन वसूली रैकेट को लेकर दर्ज एफआईआर से संबंधित है।_

_*20✓•↘️🔰फेसबुक पर फ्रेंड बने शख्स ने शादी का झांसा देकर यूपी की 16-वर्षीय लड़की का किया रेप*_

_बलिया (यूपी) की एक 16-वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक 31-वर्षीय को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, लड़की और आरोपी के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए हरदोई बुलाया और शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।_

_*21✓•↘️🔰महिलाओं के प्रति पवित्र भाव व्यवहार में लाएं लोग: रेप जैसे अपराधों को लेकर महानवमी पर योगी*_

_उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर कहा है, “मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में कमज़ोर या कम नहीं है, महिलाओं के प्रति यह पवित्रता का भाव प्रत्येक मन में आना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर हम पूजा-अर्चना तक सीमित देवी के इस स्वरूप को…व्यवहारिक रूप में भी लेने लगेंगे तो महिलाओं के खिलाफ घटनाएं (रेप, छेड़छाड़ आदि) रुक सकेंगी।”_



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments