13.2 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


Homeउत्तराखंडदेहरादून-डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर,
spot_img

देहरादून-डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर,

चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना से अवगत कराया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया व उक्त किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments