14.6 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


Homeउत्तराखंड38वें राष्ट्रीय खेल: तीरंदाजी उत्तर प्रदेश और हरियाणा का दबदबा, रोमांचक मुकाबलों...
spot_img

38वें राष्ट्रीय खेल: तीरंदाजी उत्तर प्रदेश और हरियाणा का दबदबा, रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन

38वें राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी का समापन शानदार प्रदर्शनों के साथ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने पुरुषों की व्यक्तिगत श्रेणी में अपना वर्चस्व साबित किया। उत्तर प्रदेश के मनीष ने स्वर्ण पदक और शुभम ने रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की लाइफ्राकपम रोजिना देवी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने रजत और असम की तुतुमोनी बोरो ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
मिक्स्ड टीम इवेंट में महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चांदने और भावना संतोष सत्यागिरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। झारखंड के मधो बिरुआ और मनीषा कुमारी ने रजत पदक जीता, जबकि असम के अरुण बारो और नम्रता ब्रह्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरुषों की टीम स्पर्धा में हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन किया। यशु, आशीष मलिक, राहुल और रवि की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक शामिल थे, ने रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चांदने, रोशन नारायण सोलंके, अनिकेत महेंद्र गावड़े और पवन सदानराव जाधव की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
महिला टीम इवेंट में भी हरियाणा का दबदबा रहा। निकिता, दिव्या, मोनिका और काजल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की टीम, जिसमें लाइफ्राकपम रोजिना देवी, मोइरंगथेम बेबी देवी, मिलेनिया थोकचोम और हेकृजम रोशिना देवी शामिल थीं, ने रजत पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ की टीम, जिसमें चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशीला नेताम और हर्षिता साहू थीं, ने कांस्य पदक जीता।
इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया और भारतीय तीरंदाजी के उज्जवल भविष्य की झलक पेश की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments