13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंड7वीं जम्मू कश्मीर राईफल्स का 91वाँ स्थापना दिवस समारोह
spot_img

7वीं जम्मू कश्मीर राईफल्स का 91वाँ स्थापना दिवस समारोह

7 वीं जम्मू कश्मीर राईफल (7 JAK RIF.)* के पूर्व सैनिक संगठन देहरादून के सदस्यों ने अपना 91वाँ स्थापना दिवस ,सनराईज होटल राजपुर रोड ,देहरादून में संगठन अध्‍यक्ष सुबेदार (आ०कैप्टन)दिनेश कुमार प्रधान की अध्यक्षता में पलटन के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों ने बडी़ धूमधाम से मनाया |

आ०कै०दिनेश कुमार प्रधान ने पलटन के स्वर्णिम इतिहास को गर्व से बताया कि — हमारी पलटन को *09 मार्च 1932 में हिज हाईनेस लै०जनरल महाराजा हरिसिंहजी बहादुर ने स्थापित किया था एवं लै०कर्नल बक्शी चंद कटोच ,आई०डी०एस०एम प्रथम कमांडिग आफिसर थे*

हमारी पलटन को सन् 1947-48 में “बैटल आॉनर आफ पूंछ” जम्मू कश्मीर सम्मान से भी नवाजा गया था |

यह पलटन अनेकों वीरता सम्मान मैडल्स से अलंकृत हैं | जिनमें से प्रमुख हैं :–

आई०डी०एस०एम० -2

महावीर चक्र -1 (स्वतंत्रता पूर्व )

कीर्ति चक्र -1

अति विशिष्ट सेवा मैडल -2

वीर चक्र -1

शौर्य चक्र -4

युद्ध सेवा मेडल -3

उत्तम युद्ध सेवा मेडल -1

सेना मेडल -6

विशिष्ट सेवा मेडल-3

चीफ आॕफ आर्मी स्टाफ प्रशंसा पत्र -37

एवं अन्य 70 से भी अधिक सैन्य वीरता सम्मान से सुसज्जित है |

हमारी पलटन में 50 प्रतिशत डोगरा , 25 प्रतिशत गोर्खा एवं 25 प्रतिशत मुस्लिम सैनिक हैं जो पूरी भारतीय सेना में एक अनुठा संगम है और जिस पर हमें गर्व भी है |

आज इस अायोजन मे कर्नलएस०एस० अहलावत , कर्नल एम०एम०एस०मेहनास, कर्नल एस०एस०सहारन, कर्नल मनोज पटेल, ले०कर्नल अमित कालिया , मेजर रौतेला, कैप्टन झा, आ०कै०हरि राई , आ०कै०विजय राना, आ०कै०सुरेंद्र क्षेत्री,,सु०मेजर के०बी०थापा, सु०मेजर तेज कुमार, सु०मेजर राम बहादुर पुन, हवलदार कृष्ण कुमार, हवलदार सुरेंद्र रावत एवं उनके परिवार सम्मिलित हुए | सभी ने अपने अनुभवों और पुरानी यादों को आपसमें साँझा किया एवं अपने बच्चों को सेना मेभर्ती होने के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रेरित किया |



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments