13.5 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


Homeउत्तराखंडवित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने यात्रा का हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं...
spot_img

वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने यात्रा का हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयम सेवको का स्वागत किया ।

रायवाला

आज रायवाला नव संवत्सर के उपलक्ष्य में राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन में वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने यात्रा का हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयम सेवको का स्वागत किया ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी वर्ष प्रतिपदा के दिन ही हुआ था इसलिए जहां संपूर्ण भारत वर्ष में हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है वहीं संघ संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का भावपूर्ण स्मरण भी इस दिन किया जाता हैl

उन्होंने कहा है कि पथ संचलन के माध्यम से जहां सामूहिक ताकि भावना की प्रकट होती है वह स्वयं के अंदर आत्मविश्वास का भी निर्माण होता है जिसके कारण संगठन व देश के प्रति अपना भाव भी प्रकट होता हैl

श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जो भारतवर्ष की चिर पुरातन संस्कृति, देश के मान बिंदुओ के प्रति आस्था , संस्कृति व सभ्यता को जीवित रखने के लिए कार्य कर रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments