13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडभाजपा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया
spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में श्रीराम नवमी के अवसर पर तीनों मंडल (ऋषिकेश, श्यामपुर, वीरभद्र) के भाजपा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर श्री राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं भी दी।

 

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्रमशः ऋषिकेश, वीरभद्र और श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद माननीय मंत्री जी ने पार्षदों को सम्मानित किया। मंत्री अग्रवाल ने मौके पर सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी।

 

श्री अग्रवाल जी ने कहा कि आप सभी आम कार्यकर्ता नहीं है बल्कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की यही खासियत है कि वह हर परिस्थितियों में ढाल बनकर खड़ा रहता है। लगातार चौथी व बम्पर वोटों से जीत को उन्होंने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि आप वह फ़ौज है जिनके आगे कोई टिक नहीं सकता। आपके आशीर्वाद से वह विधायक बने है और दुवाओं से मंत्री।

 

 

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, सरोज डिमरी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, कविता शाह, रविन्द्र राणा, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, अशोक पासवान, शिव कुमार गौतम, वीना शर्मा, जयेश राणा, राजू दिवाकर, प्रभाकर सोनू, विपिन पंत, विजेंद्र रमोला, विजेंद्र मोघा, पंकज गुप्ता, राकेश पारछा, मनोज जखमोला, संदीप खुराना, सुमित पंवार, प्रदीप धस्माना, अरुण बडोनी, देवेंद्र नेगी, उषा जोशी, सुमित थपलियाल, अनिता प्रधान, रजनी बिष्ट, मनोज ध्यानी, जितेंद्र अग्रवाल, गोपाल सती, संजीव पाल, रमन रांगड़, भगवान सिंह पोखरियाल, अमित वत्स, रविन्द्र बिरला आदि तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरभद्र मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments