कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 42 कांवली के उत्सव विहार में समर सेवल मोटर पंप का उद्दघाटन किया ।
इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि उत्सव में पेयजल समस्या थी और क्षेत्रवासी की मांग के अनुरूप स्वर्गीय हरबंस कपूर ने पंप स्वीकृत कराया था और आज पंप की शरुआत हो चुकी है इससे इस क्षेत्र में समस्या का समाधान होगा। समस्त क्षेत्रवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे थे आज समस्या का समाधान हुआ था मैं सभी क्षेत्रवासियों का धन्याद भी देती जिन्होंने मुझे ये मौका दिया कि मैं उनकी सेवा कर सकू ।
इस अवसर पर पार्षद अर्चना पुंडीर, महामंत्री संतोष कोठियाल, नीरज मित्तल , पंत , अर्चना मित्तल, अजय शर्मा , डॉ एम एस राणा , सोनिया पाल , प्रीता मेहता, सुधा मल्होत्रा , के के सक्सेना, राजीव मेहता , पी के वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।



