13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडनैनीताल-भवाली मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया...
spot_img

नैनीताल-भवाली मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि भवाली रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन XYLO में 03 छात्र सवार थे, जो नैनीताल घूमने के लिए आए थे। नैनीताल से भवाली लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

 

एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर त्वरित रेस्क्यू कार्य करते हुये तीनों घायल छात्रों को खाई से बाहर निकाला व उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments