21.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडकिशननगर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया काबिना मंत्री गणेश जोशी ने
spot_img

किशननगर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया काबिना मंत्री गणेश जोशी ने

देहरादून 28 अप्रैल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 किशननगर के अंतर्गत किशननगर एक्सटेन्शन में विधायक निधि एवं अन्य मतों से हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

वीरवार को प्रातः 7:00 ही क्षेत्र में पहुंचे काबीना मंत्री ने दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी जनप्रतिनिधि या आमजन की यह शिकायत ना आए कि चल रहे विकास कार्यों में कोई अनियमितता है या उसकी गुणवत्ता खराब है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी भी कार्य को करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि उस काम को पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की स्थिति ना रहे।

इस अवसर पर पार्षद नंदिनी शर्मा, प्रदीप रावत, यशवीर सिंह चौहान, हरबंस कुकरेजा आदि उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments