21.4 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeअपराधटिहरी गढ़वाल- GIC कीर्तिनगर में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने की भूकंप संबंधी...
spot_img

टिहरी गढ़वाल- GIC कीर्तिनगर में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने की भूकंप संबंधी मॉक ड्रिल

श्रीनगर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीम द्वारा IRS स्पेशलिस्ट् श्री बी.बी.गणनायक के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिभाग किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र – छात्राओं व अध्यापकों को विद्यालय से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा मॉक ड्रिल समाप्त होने के पश्चात समस्त अध्यापकों व छात्र – छात्राओं को भूकंप के सम्बंध में जागरूक किया गया। भूकंप से पूर्व,भूकंप के दौरान और भूकंप के बाद क्या करें ,क्या न करें के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता के साथ ही रोप रेस्क्यू, कॉलेप्सेड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत घाव की ड्रेसिंग करना, स्पलिंट बांधकर टूटी हुई हड्डी को स्थिर करना, विक्टिम को स्ट्रेचर की सहायता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाना इत्यादि के विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी और अभ्यास भी कराया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments