13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडराज्य के 09 छावनी परिषदों में पेयजल तथा सीवर सुबिधाओं के...
spot_img

राज्य के 09 छावनी परिषदों में पेयजल तथा सीवर सुबिधाओं के विकास के लिए लिए रक्षा राज्य मंत्री से मिले सैनिक कल्याण मंत्री

दिल्ली प्रवास के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने अधीन विभागों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की पैरवी करने तथा डबल इंजन सरकार का भरपूर लाभ राज्य क़ो दिलवाने क्रम में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर रहे हैं।

इसी क्रम में राज्य के सभी 09 छावनी परिषदों में सीवर लाइन तथा पेयजल संबंधी योजनाओं हेतु सहयोग प्राप्त करने के लिए वह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलने पहुँचे।

केंद्रीय मंत्री के साथ हुई अपनी सौहार्दपूर्ण मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा राज्य के सभी 9 छावनी परिषद क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु भरपूर सहयोग देने का वायदा किया है।

उन्होंने कहा कि छावनी परिषदों में बढ़ती बसावट के चलते वहां सीवर पेयजल तथा सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु बजट की अत्यधिक आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments