13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडSDRF उत्तराखंड ने अपनी कुशल तकनीक से दलदल में फंसे युवक की...
spot_img

SDRF उत्तराखंड ने अपनी कुशल तकनीक से दलदल में फंसे युवक की बचाई जान

आज दिनाँक 14-05-2022 को समय 1150 पर एसडीआरएफ टीम को सूचित कराया गया कि चिन्यालीसौड़ बल्डोगी के पास एक व्यक्ति भागीरथी नदी के किनारे दलदल में फंस गया है । जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है ।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ रेस्क्यू कार्य हेतु राजस्व, पुलिस,ndrf आदि टीमें पूर्व से मौजूद थी। सभी मिलकर व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, परन्तु कोई सफलता प्राप्त नही हो रही थी ।

तपती धूप में जैसे जैसे समय बीत रहा था वैसे वैसे दलदल में फंसे हुए व्यक्ति के प्राणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा था। जब किसी भी तरीके से उक्त व्यक्ति तक पहुंच नही बनाई जा सकी तब SDRF रेस्क्यू टीम के जवान बिना वक़्त गवाये एक कुशल योद्धा की तरह दलदल में स्वयं उतर गए व अत्यंत विषम परिस्थितियों में बदहवास हुए व्यक्ति तक अपनी कुशल तकनीक अपनाकर पहुंच बनाई गई।करीब डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा दलदल में फंसे व्यक्ति नाम युद्धवीर चंद रमोला पुत्र श्री बच्चन सिंह रमोला निवासी बदिमानी ,उत्तरकाशी को रेस्क्यू किया गया व उचित उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments