14.4 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंड19 मई को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में...
spot_img

19 मई को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में वित्त मंत्री लेंगे बजट को लेकर सुझाव 

गढ़वाल मंडल के नगर निगम के मेयर और प्रतिनिधि समूहों के सदस्यों की अपेक्षाएं और सुझावों पर होगी वार्ता

 

 

प्री बजट स्टेक होल्डर्स कंसल्टेंशन के तहत बजट 2022-23 के निर्माण में गढ़वाल मंडल के प्रतिनिधि समूहों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहली बार एक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

 

अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के बजट 2022-23 के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार एक संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। जिससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जा सके।

 

अग्रवाल ने बताया कि कुमायूँ मंडल के प्रतिनिधि समूहों के सुझाव लिए जा चुके हैं। अब गढ़वाल मण्डल के देहरादून में 19 मई को मुख्यमंत्री आवास (मुख्य सेवक सदन) में शाम चार बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में गढ़वाल मंडल से संबंधित समूहों जैसे होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, कृषि, उद्यान, जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड, इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती सेलाकुई, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन, देहरादून आईटी पार्क एसोसिएशन, होम स्टे, ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, डेयरी फेडरेशन, चार्टड अकाउंटेंट आदि से सुझाव लिए जाएंगे।

 

बताया कि गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगमों के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनाते हुए सुझाव लिए जाएंगे। बताया कि विभिन्न प्रतिनिधि समूहों की अपेक्षाएं, उनके सुझावों को ध्यान में रहते हुए उत्तराखंड का बजट 2022-23 बनाया जाएगा। जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना निहित हो। कहा कि बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में निवासरत लोगों को लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान बजट से सम्बंधित सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 

बता दें कि सरकार वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत किया जाना है। वित्त विभाग की ओर से विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments