31.3 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडहर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए: महेंद्र...
spot_img

हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए: महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टेलिफोनिक माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है । आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी का जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को स्मरण किया ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। वर्तमान समय में, जब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, तिरंगा यात्रा भी हाईटेक हो गयी है इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक अलग पहल की है जिसमें आनलाइन भी तिरंगा लगाया जा सकता है। यही नहीं वेबसाइट पर जाकर एक प्रमाणपत्र भी डाउनलोड लोड किया जा सकता है।

महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पहली बार सभी उन महापुरूषों व क्रांतिकारी नायकों को याद किया जा रहा है जिन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला था या भुला दिया गया था।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर तिरंगा लहराने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरनेट मीडिया एकांउट की डीपी पर तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह का असर तत्काल देखा गया और प्रत्येक भारतीय उनके इस अभियान से बहुत तेजी से जुड़ रहा है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नही होता है अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहाँ भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments