26.1 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडआॕडिशन में 17सांस्‍कृतिक टीम हुईं चयनित
spot_img

आॕडिशन में 17सांस्‍कृतिक टीम हुईं चयनित

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी के तत्वाधान में महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में आयोजित भव्य गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला -2022 में मंच पर आयोजित होने वाले सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु मानेक्शाॕ सभागार , गोर्खाली सुधार सभा , गढ़ी कैंट में आॕडीशन हुए | प्रातः

11बजे से आॕडीशन प्रारंभ हुए , जिसमे विभिन्‍न क्षेत्रों से आई हुई टीम, एवं टोलियों के कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिभा मंच पर दिखाई |

मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि इस आॕडीशन में तीज कमेटी के संरक्षक सूर्य विक्रम शाही , श्रीमती गोदावरी थापली एवं अध्यक्षा श्रीमती सुनीता क्षेत्री ने जज की भूमिका निभाते हुए 17 बेहतरीन टीम टोलियों का चयन किया | यही चयनित टीमें 28 अगस्त 2022 के दिन मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे | सांस्‍कृतिक सचिव श्रीमती मीनू आले एवं श्रीमती पुष्पा क्षेत्री ने बताया कि–

आज ही तीज क्वीन और तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता हेतु रजिस्ट्रेशन भी हुए | लोकनृत्य एवं लोकगीत हरितालिका तीज की आत्मा हैं और यही हमारे पारम्‍परिक एवं सांस्‍कृतिक मूल्यों को दर्शाती है |इसीलिए इस आयोजन में लोकगीत एवं लोकनृत्यों को प्राथमिकता दी जाती है |सभी कलाकार अपनी पारम्‍परिक वेशभूषा में प्रस्तुतियाँ देंगे |

आज के आयोजन में श्रीमती कमला थापा, सूश्री पूजा सुब्बा, श्रीमती उपासना थापा , श्री देविन शाही, श्री विशाल थापा , टेकू मगर, श्रीमती सरोज गुरूंग, श्रीमती माया पँवार, श्रीमती पूनम गुरूंग, श्रीमती प्रमिला खत्री, श्रीमती मधु खनाल , श्रीमती विनिता क्षेत्री, श्रीमती मधु क्षेत्री ,शीलू राई, विनिता क्षेत्री ,श्रीमती कविता क्षेत्री एवं समस्त तीज कमेटी उपस्थित थी |



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments