12.4 C
Dehradun
Monday, December 1, 2025


HomeअपराधUKSSSC पेपर लीक केसः पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी को प्रश्न पत्र देकर...
spot_img

UKSSSC पेपर लीक केसः पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी को प्रश्न पत्र देकर करवाया था चयनित

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वीडीओ/वीपीडीओ पेपर लीक केस में एसटीएफ ने आयोग के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतला, चमोली को गिरफ्तार किया है।

संजय ने इस मामले में गिरफ्तार पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments