19.6 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


Homeउत्तराखंडपंजाब के भटिंडा में ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुए सैनिक सूरज बिष्ट...
spot_img

पंजाब के भटिंडा में ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुए सैनिक सूरज बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव कंसोला लाया गया।

यहां लोगों ने भारत माता की जय… और शहीद सूरज अमर रहे… के नारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

बीते शुक्रवार नौ दिसंबर को चमोली जिले के कंसोला गांव ब्लोक नारायणबगड़ के 20 गढ़वाल राइफल में तैनात सूरज बिष्ट की पंजाब के भटिंडा में कमांडो ट्रेनिंग के दौरान आकस्मिक मौत हो गई थी।

सोमवार को सूरज का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके गांव कंसोला लाया गया। जहां पर 20 गढ़वाल ग्रेनेडियर रुद्रप्रयाग से मेजर सुरेश की अगुवाई में गढ़वाल स्काउट जोशीमठ के 15 जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ रीत चढ़ाकर अंतिम सलामी के साथ विदाई दी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments