16.8 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडमहानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी का महानगर कांग्रेस...
spot_img

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी का महानगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर प्रेमनगर नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी का महानगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर प्रेमनगर नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में डॉ. जसवन्दिर ंिसह गोगी ने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य की हालात बहुत नाजूक हैं बेरोजगारी, मंहगाई से लोग त्रस्त हैं लोगों के पास आय का कोई भी जरिया नही रह गया है। भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किये थे वो सब झूठे सावित हुए है। उन्होंने कहा देहरादून राजधानी के सड़कों के ऐसे हाल हैं जहॉ-तहां सडकों पर ईटें विछाई गई हैं। यदि राजधानी का यह हाल है तो और जनपदों के क्या हाल होंगे। उन्होंने कार्यकताओं से कहा कि हमें ऐसे झूठे वादे करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लडने के लिए तैयार रहना है।

डॉ. गोगी ने कहा कि हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा ’’भारत जोडो़ यात्रा’’ के माध्यम से देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण रखने के लिए लगातार कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की जा रही है। जिसको देश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों को श्री राहुल गांधी जी से एक आशा की किरण जगी है। उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा जी के आह्वान पर ’’भारत जोडों यात्रा’’ के विस्तार के रूप में एक व्यापक संवाद करने के लिए ’’हाथ से हाथ जोडों’ ’कार्यक्रम की शुरूवात 26 जनवरी 2023 से व्यापक रूप में की जा रही है। इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर द्वारा आज एक तैयारी बैठक आयोजित की है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ’’हाथ से हाथ जोडो़’’ कार्यक्रम को सफल बनाये जाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित ग्रोवर अध्यक्ष प्रेमनगर कोंग्रेस कमेटी, पार्षद जितेंद्र तनेजा,सुमित खन्ना,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस , साकेत लूथरा,कुलदीप नरूला,कार्तिक बिरला ,वार्ड अध्यक्ष सुनील,राहुल तलवार,अन्नू शर्मा,कृष्ण खत्री,बॉबी कैसला,कैलाश वाल्मीली,नवीन,आशीष देसाई,हरपाल पाली,तरुण चक्रवर्ती,मंजू थापा,सरोज भाटिया,प्रदीप कुमार सीटू,अभिषेक तिवारी,गोविंद सिंह बिष्ट,दीपक,लक्ष्मी नारायण, हेली,सुबोध गौड़,रविन्द्र रैना,नदीम,विनय शर्मा, प्रवीण कैथ,स्वप्निल पांडे, आदि मौजूद थे



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments