16.8 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडजनपद देहरादून-कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने...
spot_img

जनपद देहरादून-कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायल को निकाला सुरक्षित

कंट्रोल रूम 112, देहरादून से सूचना मिली कि कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से हैड कांस्टेबल रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि एक युवक लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर बिना समय गवाये तत्काल खाई में नीचे उतरकर युवक तक पहुँचा गया। टीम द्वारा सर्वप्रथम युवक का प्राथमिक उपचार कर गर्म कपड़े लपेटे गए, जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

 

*घायल का विवरण:-*

अभिषेक झा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिहार, डीआईटी देहरादून में फाइनल ईयर का छात्र है।

वाहन- बाइक (UK07 DX 7718)



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments