Homeउत्तराखंडमाकपा ने उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक में अनूसूचित जाति के युवक के...
spot_img

माकपा ने उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक में अनूसूचित जाति के युवक के उत्पीड़न की निन्दा की

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया तथा उत्पीड़न में जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की तथा पीड़ित परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया ।

पार्टी ने माननीय मुख्यमंत्री जी

उत्तराखण्ड सरकार को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि गत दिनों मोरी उत्तरकाशी ब्लाक के बनोल गांव के 21 बर्षीय अनूसूचित जाति के नवयुवक को कुछ सवर्ण जाति के लोगों द्वारा नंगा कर जलते हुऐ अंगारों से दाग लगाकर उससे बुरी तरह मारपीट कर कोल महाराज मन्दिर में बन्धक बनाया गया । पार्टी ने कहा है कि युवक किसी तरह जान बचाकर भागा घटना की रिपोर्ट मोरी थाने में दर्ज की गई किन्तु इस सन्दर्भ में आरोपियों की गिरफ्तारी न होना दुखद एवं निन्दनीय है ।

पार्टी घटना की निन्दा करते हुऐ अविलम्ब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है तथा पीड़ित की स्वास्थ्य देखभाल सहित सुरक्षा की भी मांग की है ।

ज्ञापन में पार्टी के राज्यसचिव राजेंद्र नेगी ,राजेन्द्र पुरोहित ,अनन्त आकाश तथा लेखराज के हस्ताक्षरों से प्रेषित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments