Homeउत्तराखंडमेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने किया परेड ग्राउंड...

मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने किया परेड ग्राउंड का औचक निरीक्षण

*मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।*

 

मेयर सुनील उनियाल गामा ने विधायक खजान दास के साथ लैंसडाउन चौक से दर्शन लाल चौक तक स्मार्ट सिटी देहरादून परियोजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले आउट फॉल ड्रेनेज कार्य का शिलान्यास किया।

 

इस ड्रेनेज कार्य के संपूर्ण होते ही लेंसडाउन चौक वाया बुद्धा चौक से लेकर दर्शन लाल चौक तक बरसात एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से होने वाले जलभराव से आम जनमानस मुक्ति मिलेगी।

 

जिसके पश्चात मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास के साथ परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी द्वारा गतिमान निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नए निर्माण होने जा रहे स्टेज का भी अवलोकन किया, जिसके पश्चात उन्होंने आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पूर्व में स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कड़क निर्देशों के पश्चात निश्चित रूप से स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में अप्रत्याशित तेजी आई है, जिस पर मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार, धन्यवाद एवं अभिनंदन ज्ञापित किया।

 

नई तेज रफ्तार से निश्चित रूप से स्मार्ट सिटी परियोजना के लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे और देहरादून वासियों को नया एवं बेहतर व स्मार्ट देहरादून मिलेगा, जिसकी परिकल्पना देहरादून वासियों के मन में है।

 

इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्स/एन राजेश लांबा , विभाग के एई/जेई गण एवं स्मार्ट सिटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments