24.5 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडBjp महानगर जिला कार्यसमिति द्वितीय दिवस पर अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन...
spot_img

Bjp महानगर जिला कार्यसमिति द्वितीय दिवस पर अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर वंदे मातरम् के साथ प्रारम्भ किया

होटल द् एमराल्ड गैंड में भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला कार्यसमिति द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलन कर वंदे मातरम् के साथ प्रारम्भ किया गया, कार्यक्रम एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नें सभी अतिथियों का स्वागत कर आने वाले नगर निगम एवं लोकसभा चुनाव में सभी चुनोतियों से लडते हुए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लाभकारी योजनाओं को जनता तक ले जाने को कहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल नें भाजपा को विश्व का सबसे बडा संगठन बताते हुए राष्ट्र प्रथम संगठन द्वितीय अंतिम व्यक्ति का मंत्र कार्यकर्ताओं से साझा किया उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को आत्म निर्भर बना रहे हैं मोदी नेतृत्व में हर चुनोतियांे को अवसर में बदला जा रहा है इसका सबसे बडा उदाहरण कोरोना काला का रहा है। कर्नाटक में एशिया की सबसे बडी हैलीक्पट्टर बनाने वाली कम्पनी को स्थापित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल नें केन्द्र व प्रदेश के अद्भुत निर्णयों को बहुत महत्वपूर्ण बताया उन्होंने बजट पर चर्चा करते हुए यह भी कहा कि जो केन्द्र का बजट समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए उनके हितों की रक्षा की गई है। लोक फॉर वोकल का मंत्र देते हुए जहां बजट में किसानों ऋण को बढाया गया है एवं ऊर्जा के क्षेत्र में बढोतरी हुई है, जय जवान जय किसान की जो परिकल्पना वह आज मोदी जी के नेतृत्व में साकार होती नज़र आ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी भाजपा कुलदीप कुमार भाजपा की संरचना पर चर्चा करी उन्होंने बताया भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए राजनिति नहीं करता बल्कि देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए राजनिति करता है। उन्होंने भाजपा की वैधानिक संरचना पर चर्चा करते हुए बूथों को मजबूत करनें एवं प्रत्येक पदाधिकारी को प्रवासी बननें लिए कहा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हितों को सर्वोच्च मानते हुए अन्तिम व्यक्ति की चिन्ता करता है।

महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा नें नवनियुक्त महानगर पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं दी और महानगर कार्यकारणी को आने वाले नगर निगम चुनाव कर्णधार के रूप में बताया। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ नें सर्व प्रथम अपनी विधानसभा में हो रही कार्यसमिति में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यों को बूथांे तक विस्तार करनें के लिए कहा। कैन्ट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर नें सभी नवीन पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं दी। धर्मपुर विधानसभा विधायक विनोद चमोली नें बसंत ऋतु का उदाहरण देते हुए संगठन को मजबूत बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन के प्रति उसकी कार्यों की चिन्ता करनी चाहिए। राजपुर विधायक खजान दास नें नवनियुक्त पदाधिकारीयांे को शुभकामनाऐं देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी के प्रति अग्रसर रहने के लिए कहा और साथ ही कहा कि जब लाखों कार्यकर्ता की छटनी होती है तब आप जैसे कार्यकार्ता को चुना जाता है। जो कार्यकर्ता अनुभवी हो वह संगठन को मजबूती देता है और जो कार्यकर्ता नये होते हैं वे संगठन से अनुभव लेते हैं । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमती नेहा जोशी जी नें भारतीय जनता पार्टी नें आम कार्यकर्ता को भी पूर्ण सम्मान दिया जाता है संगठन में परिश्रम करनें वाले कार्यकर्ता को संगठन आगे ले जाता है।

सत्र के दौरान महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा नें मोदी के मन की बात कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उत्तराखण्ड देश का 5वें स्थान पर है और उत्तराखण्ड में महानगर प्रथम स्थान पर रहा है। महानगर मंत्री विमल उनियाल जी नें G-20 पर चर्चा करते हुए बताया कि G-20 कि अन्र्तराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग है जोकि 20 देशों का संगठन है। जो वैश्विक समाज पर नियंत्रण करता है यह बहुत महत्वपूर्ण संगठन है। 2022-23 वर्ष हमारे लिए बहुत हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी अध्यक्षता मिली है मोदी जी नें अपील की है कि G-20 को जनआंन्दोन के रूप में लिया जाएगा G-20 का सम्मेलन देशभर में जहां-जहां हांेगे वहां की संस्कृति और सभ्यता इस सम्मेलन में दिखाई देगी ताकि विश्व के सभी देश हमारी संस्कृति को देखें। G-20 का एक सम्मेलन हमारे उत्तराखण्ड में भी हो रहा है जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या थापा जी नें जोशीमठ में हुई आपदा के बारे में बताते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी नें प्रदेश से 14 व्यक्तियों की एक समिति का गठन किया गया है जो इस पूरी घटना में नजर बनाये हुए है प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट कि प्रदेश संगठन जोशीमठ प्रत्येक व्यक्ति के साथ खडा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें स्वंय इस पूरी घटना पर निगरानी रखी है सरकार नें जोशीमठ में हुई आपदा के लिए विभिन्न निर्णय लिए है हम पुनः निर्माण भी करेंगे साथ ही अधिकारीयों को कड़े निर्देश दिये गये है प्रत्येक व्यक्ति के साथ कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

प्रस्ताव:- महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा जी नें राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसमें नये युग का आगाज हुआ हमारा कल भाव हुआ है मोदी के नेेतृत्व में भाजपा सबसे बडा राजनैतिक दल है यह कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे.पी. नड्डा जी को बधाई देती है एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बधाई देते हुए जिनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन आगे बढ रहा है आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए 1064 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। प्रदेश में कई नितियों के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी शुभारमंभ हुआ है जहां एक ओर पर्यटन को भी बढावा दिया जा रहा हैै यह कार्यसमिति संकल्प करती है कि आने वाले चुनावों में पूर्ण रूप से तैयार है।

अनुमोदन:- महानगर मंत्री श्री राजेश काम्बोज जी नें राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा की G-20 को हमारे देश को माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अध्यक्षता मिली है यह हमारे लिए गौरव की बात है जे.पी. नड्डा जी को पुनः 2024 तक अध्यक्ष बनने पर बधाई हो। देश की जनता केन्द्र की लाभकारी योजनाओं को देखते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनायेगी।

अनुमोदन:- महानगर मंत्री संकेत नौटियाल नें राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए देश के वीर सपूतों को नमन करा और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के वीर सपूतों के सपनों को साकार बनानें का काम कर रहे हैं। जो आने वाले समय में देश को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगा। प्रदेश सरकार कई गरीब कल्याणकारी योजनाऐं चला रही हैं जिसमें आयुषमान कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है साथ ही प्रदेश के Cm पुष्कर सिंह धामी युवाओं की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने नकल विरोधी अध्यादेश जारी किया है उत्तराखण्ड एक सैन्य प्रभावी राज्य है इसलिए उत्तराखण्ड में सैन्य धाम बनाया जा रहा है।

शोक प्रस्ताव:- महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चैहान नें पिछले एक वर्ष महानगर मंे हुई भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दिव्यंगत होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करी साथ ही तुर्की में आये भूकम्प में मृत हुए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट मौन धारण कराया। कार्यसमिति में डाटा प्रबन्धन की बैठक हुई जो की प्रदेश से करूण दत्ता नें ली।

समापन भाषण:- कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी नें कार्यक्रमों के संरचना की विवेचना की। महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महानगर में सफाई कार्यक्रम चलते रहने चाहिए, स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में संहयोग करें ताकि देहरादून महानगर को हम सुन्दर से सुन्दर बना सकें। जिससे महानगर देहरादून देश मंे स्वच्छता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। मंच संचालनकर्ता संतोष सेमवाल एवं संदीप मुखर्जी ने सफल संचालन कर सभी प्रदेश पदाधिकारीयों मोर्चों के पदाधिकारीयों महानगर पदाधिकारी महानगर मोर्चो के पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में इस कार्यसमिति को साकार कर रहे कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ।

कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, व्यवस्था संयोजक एवं तपोवन मण्डल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, महानगर उपाध्यक्ष बबीता सहोत्रा, सुनील शर्मा, महानगर मंत्री देवेन्द्र पाल, गोविन्द मोहन, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा अनिल रस्तोगी, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, अक्षत जैन, सूरज, आरनौल्ड, सुमन सिंह, ऋतु , सारिका पंवार, बबली चैहान, भूपेन्द्र सोलकी, अवधोश तिवारी, कुलदीप पंत, शाकुल उनियाल, तरूण जैन, मोतिराम, संजीव बालियान, विपिन खण्डूरी, प्रशांत डोभाल, सुभाष बालियान, वरूण क्षेत्री, संजय सिंघल, हरेन्द्र रावत, वैभव अग्रवाल, शशाक गुसांई, शुभम जैन प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपास्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments