18.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में रामकृष्ण कुटिर,...
spot_img

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में रामकृष्ण कुटिर, अल्मोड़ा के प्रो. मिहीर के. दास ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में रामकृष्ण कुटिर, अल्मोड़ा के प्रो. मिहीर के. दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को स्वामी विवेकानंद की उत्तराखण्ड यात्रा के दौरान उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने विवेकानंद जी के प्रवास व उनकी यात्रा वाले स्थानों को विवेकानंद पर्यटन सर्किट के रूप में पुनः विकसित किये जाने और उन स्थानों को हेरिटेज साइट घोषित किये जाने का सुझाव दिया।

 

राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों और आदर्शों से प्रत्येक व्यक्ति को सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 05 बार उत्तराखण्ड की यात्रा की है, और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से बेहद लगाव रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विवेकानंद जी की यात्रा से जुड़े स्थानों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी विवेकानंद जी के आधारभूत सिद्धांत और शिक्षा दर्शन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments