Homeउत्तराखंडगृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री से कहा कि नीतीश बाबू, आपने क्या किया इसका हिसाब दीजिए। बिहार वालों मुझे एक बात कहनी है। जो नेता हर बार घर बदले, उसपर विश्वास कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के हाथ में बिहार सौंपना चाहिए क्या? उनको भी मालूम है, इसलिए जाकर कांग्रेस की चौखट पर बैठे हैं।गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू, लालू प्रसाद को इस उम्र में मूर्ख बना रहे हैं। नीतीश बाबू यहीं रहना चाहते हैं। आपने 20 से ज्यादा पार्टियां इकट्ठा कर ली। चलो मान लिया। 20 लाख करोड़ का घपला-भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का जमघट किया। लालू प्रसाद और अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हो? जो सत्ता के लिए सारे सिद्धांतों से समझौता करे, उसपर विश्वास कर सकते हैं। आपकी पैदाइश ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से हुई तो किस मुंह से लालू प्रसाद के साथ हैं। राहुल गांधी के साथ बैठे हैं, जिसकी इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़कर नीतीश बाबू का राजनीतिक उदय हुआ था।अमित शाह ने आगे कहा कि 20 साल से राहुल गांधी को लांन्च किया जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस ने पटना से राहुल गांधी को लाॅन्च किया। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। 2024 में मोदीजी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। अमित शाह ने पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या? जो लोग सत्ता के लिए लालू-नीतीश के साथ जा रहे हैं, वह बिहार की चरमराती व्यवस्था देख लें। खराब मौसम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम मुंगेर लोकसभा वालों को करना है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में मोदीजी को जिताओगे, 2025 में भाजपा को जिताओगे। सभी सीटें भाजपा को दिलाने की बात सोचकर मुट्ठी भींचिए और जोर से बोलिए भारत माता की जय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments