उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुय प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर ने अवगत कराया कि आने वाली 19 जुलाई 2023 को युवा कांग्रेस सचिवालय कूच करेगी जो कि कांग्रेस भवन से प्रारम्भ होगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष करन महारा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहेंगे । भुल्लर ने कहा कि यह भाजपा शासित पूर्ण बहुमत सरकार निरंकुश है और जवलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे है । जहां एक तरफ उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्या कांड में वी०आई ०पी का नाम उजागर करने की बात हो या फिर विभिन्न भर्ती घोटाले की सी०बी०आई जांच हो,या बेरोजगार युवाओं पे लाठी भांजने की बात हो,लगातार भड़ती महंगाई हो सरकार मौन व्रत धारण करे हुय है ।
युवा कांग्रेस इस गूंगी बहेरी सरकार को जगाने के लिए दिनांक 19 जुलाई 2023 को सचिवालय कूच करेगी ।
प्रेस वार्ता में शिवा वर्मा मीडिया प्रभारी, मोहन भण्डारी प्रदेश उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ वर्मा जिला अध्यक्ष , रोबिन त्यागी पूर्व महासचिव, मोहित मेहता जिला उपाध्यक्ष, नवीन रमोला प्रदेश महासचिव, निशांत पछवादून जिलाध्यक्ष, कार्तिक बिरला अध्यक्ष कैंट विधानसभा मौजूद रहे ।



