23.9 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


Homeउत्तराखंडशहीद स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
spot_img

शहीद स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित शहीद स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जांबाजों ने अद्म्य साहस का परिचय दिया वह भारत के गौरवशाली दिवस के रूप में स्वर्णिम अक्सरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा थोपे गये इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी बहादुरी से न केवल दुश्मनों के दांत खट्टे कर विजय हांसिल की अपितु विश्व को यह संदेश देने का काम किया कि भारतीय सैनिक किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत के दुश्मनों ने देश की सीमाओं पर आक्रमण किया तब-तब भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया तथा देष की सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया तथा कारगिल लड़ाई में भी देवभूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुत देकर विजय हांसिल की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जिस पर देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले सैनिकों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीदों की शहादत का असर न पड़ा हो और हम सबको उस पर गर्व भी है, क्योंकि देवभूमि हमेशा बिना भेदभाव के शहादत देने का ही काम करती है। उन्होंने कहा कि कि कारगिल युद्ध के समय भी यहां के वीर सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
श्रद्धांजिलि अर्पित करने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह के अलावा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नागेश रतूडी, पार्षद नीनू सहगल, निखिल कुमार, सोमप्रकाश बाल्मीकि, अर्जुन सोनकर, राजीव गुप्ता, सुनील बांगा, दानिश कुरैशी, झागिर खान, राजीव गुप्ता, भारत सिंह, प्रदीप कुमार, पुनीता कुमार आदि शामिल थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments