23.4 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडऋषिकेश- लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत मस्तराम घाट पर डूबी महिला
spot_img

ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत मस्तराम घाट पर डूबी महिला

सिटी कंट्रोल रूम, ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गुजरात की महिला स्नान करते समय गंगा नदी में डूब गई है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SI सचिन रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF को ज्ञात हुआ कि उक्त महिला यात्री अपने परिवार के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आयी हुई थी जहाँ मस्तराम घाट पर नहाते समय पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गई।

SDRF टीम द्वारा महिला को ढूंढने हेतु घटनास्थल के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*महिला का विवरण:-* नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर, निवासी अहमदाबाद गुजरात।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments