19.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


Homeउत्तराखंडप्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दून अस्पताल में लिया डेंगू व आई...
spot_img

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दून अस्पताल में लिया डेंगू व आई फ्लू से लड़ने की तैयारियों का जायज़ा

हर बैड पर जा कर मरीजों से जाना हाल चाल
गांधी ग्राम की बिलखती महिला के परिजनों ने की शिकायत तो धस्माना ने जताई नाराज़गी
तेज़ी से बढ़ रहे मरीजों के हिसाब से नहीं है समुचित व्यवस्था-धस्माना
तत्काल बैड बढ़ाने के लिए करेंगे मुख्यमंत्री से वार्ता-धस्माना
देहरादून : राजधानी देहरादून में लगातार पांव पसार रहे डेंगू व आई फ्लू व बढ़ते हुए मरीजों की संख्या , कम पड़ते ब्लड प्लेटलेट्स के बीच आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल व मेडिकल कालेज दून अस्पताल पहुंचे सरकार व स्वास्थ्य विभाग की इन बीमारियों से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने। धस्माना ने कल आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की थी कि वे शनिवार से देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में जा कर डेंगू व आई फ्लू के मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का मुआयना करने जाएंगे। शायद इसलिए दून अस्पताल ने इसकी तैयारियां की हुई थी और जैसे ही धस्माना दून अस्पताल पहुंचे अस्पताल के एसीएमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल व डेंगू के नोडल अधिकारी डॉक्टर अंशुमन अग्रवाल उनके साथ हो लिए व उनको अस्पताल की पूरी जानकारी दी। धस्माना ने कहा कि वे सभी डेंगू वार्डों में जा कर मरीजों से मिलेंगे व जानकारी लेंगे। डॉक्टर डोभाल व डॉक्टर अंशुमन धस्माना को सभी 5 वार्डों में ले गए और श्री धस्माना ने भर्ती सभी 60 मरीजों से मिल कर उनका हाल चाल जाना व उनके डेंगू रिपोर्ट स्टेटस, उनको दिए जा रहे दवा व इलाज उनके क्षेत्र के बारे में पूछा। उन्होंने कई गंभीर मरीजों के बारे में डॉक्टरों से उनकी रिपोर्ट पर चर्चा की व उनको बेहतर इलाज देने के लिए कहा। अधिकांश मरीजों ने धस्माना को बताया कि उन्होंने स्वयं ब्लड प्लेटलेट्स की व्यवस्था की। गांधी ग्राम की एक महिला मरीज श्री धस्माना को देख कर बिलख कर रोने लगी, उसने बताया कि वो शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे से भर्ती है और भयंकर पेट दर्द हो रहा है किंतु अब तक उसका अल्ट्रा साउंड नहीं करवाया गया, धस्माना ने इस पर नाराजगी व्यक्त की गई तो उस महिला का इलाज कर रही महिला चिकित्सक को बुलवाया गया तब उनका इलाज शुरू किया गया। आएसीएमएस डॉक्टर डोभाल ने धस्माना से बताया कि अस्पताल में पहले बीस बैड का डेंगू वार्ड बनाया था बाद में एक आईसीयू वार्ड बनाया गया व एक दस बैड का बच्चों का वार्ड भी बनाया गया है और अब जब मरीज बढ़ने लगे तो 60 बैड कर दिए गए हैं जो लगभग सभी भर गए हैं। धस्माना ने कहा कि क्योंकि लगातार मरीज बढ़ रहे हैं तो ऐसे में अस्पताल को हर तरह से तैयार रहना चाहिए व बिस्तरों की संख्या दो गुनी कर देनी चाहिए क्योंकि अभी बरसात चल ही रही है और डेंगू अक्टूबर माह तक असर रखता है। धस्माना ने मरीजों के लिए ब्लड प्लेटलेट्स की कमी पर भी चिंता जताई जिसे एसीएमएस ने स्वीकार किया और स्वयं सेवी संगठनों से सहयोग की अपील की।
अस्पताल का मुआयना करने के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि देहरादून जिले में डेंगू व आई फ्लू का प्रकोप पिछले पंद्रह दिनों से चल रहा है किंतु यहां के जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और अस्पतालों में लोगों को जगह नहीं मिल रही साथ ही खून व प्लेटलेट्स की भारी किल्लत हो गयी है। धस्माना ने कहा कि उनको 2016 व 2019 में भी इसी तरह की हालात हुए थे और 2019 में कई लोगों की डेंगू से मृत्यु भी हुई थी। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज वे स्वयं सरकार व स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायज़ा लेने आये हैं। श्री धस्माना ने कहा कि वे इस संबंध में शीघ्र राज्य के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग करेंगे व साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू का इलाज आयुष्मान कार्ड से करने की व्यवस्था की भी मांग करेंगे। श्री धस्माना ने युवाओं व छात्रों से ब्लड व प्लेटलेट्स दान करने की अपील भी की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments