उपनल कर्मियों के हर संघर्ष में कांग्रेस का पूर्ण समर्थन-सूर्यकांत धस्माना
देहरादून : ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के महासंघ के सत्याग्रह कार्यक्रम को समर्थन देने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ऊर्जा भवन पहिंचे जहां कुछ देर धरने पर बैठने के पश्चात कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्मचारी महासंघ की दस सूत्री मांगों को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की धामी सरकार को बिना सोच विचार कर तत्काल कर्मचारियों की सभी दस मांगों को मान लेना चाहिए क्योंकि यह सभी मांगें वह हैं जिन पर 2021 में 56 दिनों तक चले आंदोलन के समय सरकार ने इन मांगों को मानने का आश्वासन हड़ताल तुड़वाते हुए कर्मचारियों को दिया था। श्री धस्माना ने कहा कि अगर सरकार उपनल कर्मचारी महासंघ के ऊर्जा निगमों से संबंधित मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी आंदोलन का जो भी निर्णय लेंगे उसका कांग्रेस पूर्ण समर्थन करेगी।