19.2 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024
Homeउत्तराखंडमहापौर और विधायक धर्मपुर ने आज वार्ड संख्या 74,75 व 76 में...

महापौर और विधायक धर्मपुर ने आज वार्ड संख्या 74,75 व 76 में किया 1 करोड़ 45 लाख के कार्यों का शिलान्यास

*देहरादून महानगर के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता से किया कार्य:-महापौर सुनील उनियाल गामा*

*जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद को मा. महापौर बताया अपनी ऊर्जा*

बेहतर नागरिक सुविधाओं के क्रियान्वयन के प्रति सदैव प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य करने वाले महापौर सुनील उनियाल गामा ने विधायक विनोद चमोली के साथ आज वार्ड संख्या 74, ब्रह्मपुरी में स्थानीय जनता को रु. 40 लाख (लगभग) की कार्य योजनाओं की सौगात प्रदान की। इस कार्य योजना के माध्यम से वार्ड क्षेत्र में सड़के, नाले, नालियां एवं नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक भू स्थलीय कार्यों का निर्माण होगा।

इसके पश्चात महापौर सुनील उनियाल गामा ने विधायक विनोद चमोली जी के साथ वार्ड संख्या: 75, लोहियानगर पहुंचे जहां उन्होंने रुपए करोड़ 60 लाख (लगभग) की योजनाओं से निर्मित होने वाले कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इसी क्रम के अग्रभाग में वार्ड संख्या 76, निरंजपुर में महापौर सुनील उनियाल गामा व विधायक विनोद चमोली ने 45 लाख की सहायता से संपूर्ण हुए कार्यों का उद्घाटन किया और शिलान्यास भी किया।

सभी वार्डों में महापौर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक विनोद चमोली का क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी हुआ। गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि महापौर सुनील उनियाल गामा का कार्यकाल विकास, स्वच्छता एवं पथ प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक है। जहां उन्होंने एक तरफ नागरिक सुविधाओं के क्रियान्वयन को अत्यंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी वार्डों, क्षेत्रों एवं मोहल्लों तक विकास के कार्यों को पहुंचाया है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी मजबूती से कार्य किया है।

अपने संबोधनों में महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी क्षेत्र वासियों का आह्वान किया कि वे घर के कूड़े को केवल नगर निगम के वाहनों में ही डालें, खाली प्लोटो और इधर-उधर कूड़े को कतई न फेकें। उन्होंने कहा कि देहरादून को स्वच्छता में नंबर 1, बनाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हम सभी अपनी नागरिक जिम्मेदारियों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करेंगे और अपने आसपास स्वच्छता के प्रसार को सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित ही हमारा नगर देहरादून संपूर्ण देश में नंबर वन पर आ सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments