13.6 C
Dehradun
Friday, November 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकसित भारत संकल्प यात्रा ने चौथे दिन जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में...

विकसित भारत संकल्प यात्रा ने चौथे दिन जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में किया प्रवेश

-कालसी ब्लॉक के ग्राम उत्पाल्टा और गांगरौ में ग्रामीणों को जनकाल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

 

-टिहरी की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ग्रामीणों को दिलाई विकसित भारत की शपथ

 

देहरादून: विकसित भारत संकल्प यात्रा ने चौथे दिन जनजातीय क्षेत्र जौनसार में प्रवेश किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, आयुष्मान भारत , बाल विकास विभाग सहित कई विभाग उपस्थित रहे। कालसी ब्लॉक के ग्राम उत्पाल्टा में टिहरी की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ देहरादून जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती मधु चौहान भी मौजूद रही।

 

कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियो / कर्मचारियों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन भी लोगों को सुनाया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा जानकारी दी गई कि कैसे योजनाओं का वो और उनका परिवार लाभ उठा रहे हैं। इस दौरान ग्राम उत्पाल्टा में सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

 

ग्राम उत्पाल्टा और गांगरौ में स्वास्थ विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसका ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस दौरान 109 ग्रामीणों की टीबी की और 89 ग्रामीणों की सिकल सेल एनिमिया की जांच की गई।

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम उत्पाल्टा और गांगरौ में माय भारत योजना में 27, पीएम उज्ज्वला योजना में 91, किसान क्रिडिट कार्ड के लिए 32 ग्रामीणों ने अपना पंजीकरण करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments