13.6 C
Dehradun
Friday, November 27, 2026
Homeउत्तराखंडनिशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष व (डी ए वी) कालेज पूर्व अध्यक्ष पारस गोयल के नेतृत्व में वार्ड न.71 (भंडारी बाग) में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिनर्जी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक सरिता चौरसिया(gynaecologist),हीरक सिंह(physician) ने शिविर में आए क्षेत्रीय जनता को पंजीकृत कर परामर्श दिया व सभी की शुगर एवं बी.पी की जांच की गई।

शिविर का उद्धघाटन कैंट विधायक सविता कपूर जी ने किया।उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए ताकि स्थानीय लोगो को इसका लाभ मिल सके जहां उन्हें 500-1000 रुपए फीस देनी पड़ती है।

महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेन्द्र बिष्ट ने कहा की युवा मोर्चा अपने सभी मंडलों में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाएगी जिसकी शुरुवात भंडारी बाग से हुई है।

कैंप में क्षेत्रीय पार्षद महिपाल धीमान,रोशनी धीमान,सुधा गुप्ता,मनीष राणा,अतुल धीमान,जसकरण सिंह,सुधांशु शर्मा,शौर्येंद्र बडोनी व 82 लोगो ने अपनी जांच कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments