14.7 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडहरी झंडी दिखाकर जनपद की 313 ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।
spot_img

हरी झंडी दिखाकर जनपद की 313 ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को गुरुवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर जनपद की 313 ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों हेतु नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। यह सभी नोडल अधिकारी *विकसित भारत संकल्प यात्रा* वाहन के साथ उन्हें सौपे गए ग्राम पंचायत में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही इस दौरान उस क्षेत्र में तैनात विभागीय ग्राम स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी भी ग्राम पंचायत में प्रतिभाग कर नोडल अधिकारी का सहयोग कर विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे एवं वंचित पात्र परिवारों का चयन करेंगे और उन्हें लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों का चिन्हीकरण कर मौके पर ही उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने हेतु यह यात्रा 23 नवंबर से 26 जनवरी, 2024 तक चलेगी। *विकसित भारत संकल्प यात्रा* के दौरान जहां प्रत्येक गांव जाकर डिजिटल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वहीं जनपद की सभी न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य कैंप एवं बहुउदेशीय शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पाण्डे,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा,एपीडी विमी जोशी,एसडीएम सौरभ असवाल, डीपीआरओ रामपाल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। प्रथम दिवस पर प्रचार वाहन को उप तहसील मंच क्षेत्र को रवाना किया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments