14.8 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडशिविर में 356 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
spot_img

शिविर में 356 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मन्नू गंज, अंसारी मार्ग, तिलक रोड, आनंद चौक, मोती बाजार, डांडीपुर, लूनिया मौहल्ला, मालियन मौहल्ला, रामेश्वर मोहल्ला, झंडा बाजार के क्षेत्र वासियों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवा कर स्वास्थ्य लाभ लिया, प्रातः 10 बजे पुर्व मेयर सुनील उनियाल गामा जी और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के हैल्थ इंचार्ज द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया, उसके बाद शिविर में आए हुए लाभार्थी का अस्पताल की टीम द्वारा मरीजों का संबंधित बिमारियों का परीक्षण बहुत ही संतोषजनक तरीके से किया गया और प्रत्येक को संबंधित बिमारियों की निशुल्क दवाइयां भी वितरण करी गई, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने बताया की सभी क्षेत्रवासी स्वास्थ्य लाभ लेकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने हॉस्पिटल टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करी, कैंप में जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश प्रजापति, शरद नागलिया, कार्तिक बंसल और श्री महाकाल सेवा समिति के वरिष्ठ बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, सचिन आनंद, हेमराज अरोड़ा,गौरव जैन, डॉ नितिन अग्रवाल, डॉ विरेन्द्र मेहरा, राहुल माटा, कृतिका राणा अनुष्का राणा, अरिहंत जैन का सहयोग रहा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments