16.5 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


Homeउत्तराखंडआगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत सवेंदनशील स्थानों पर दून पुलिस द्वारा...
spot_img

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत सवेंदनशील स्थानों पर दून पुलिस द्वारा अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च।

*मिश्रित आबादी/संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने तथा निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित,*

*चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही का अराजक तत्वों को दिया स्पष्ट सन्देश।*

*थाना राजपुर*

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे कानून व्यवस्था के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनाँक 19-03-2024 को थाना राजपुर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा राजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत: जाखन, पेसिफिक माॅल, मसूरी डायवर्जन, किशनपुर, कैनाल रोड, दून विहार, चेतना बस्ती, जोहडी तिराहा आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए आम जनमानस को आचार संहिता का पालन करने तथा चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments