तनुष क्रिकेट अकादमी शिमला बायपास देहरादून मै चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग के सातवें दिन का पहला मैच देहरादून बिलिबर्स बनाम द्रोण एकादश के मध्य खेला गया जिसमें द्रोण एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 14.4 ओवर में 10विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाएं जिसमें सर्वाधिक सचिन चौधरी ने 30 गेंदों पर 19 रन तथा देहरादून बिलिबर्स के गेंदबाज अनिल रावत और दिगर सिंह नेगी ने 4-4 विकेट लिए , जवाब में देहरादून बिलिबर्स ने 7 ओवर में बिना विकेट नुक़सान पर 89 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक राम सिंह रावत ने 30 गेंदों पर 51 रनो की पारी खेली ।
वही दूसरा मैच टीम जी द्रोण नगरी लॉयर्स बनाम लीगल विंग्स उत्तराखंड के मध्य खेला गया जिसमें टीम जी द्रोण नगरी लॉयर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाएं जिसमें सर्वाधिक पारस पाण्डे ने 25 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली तथा , इसके जवाब में लीगल विंग्स उत्तराखण्ड ने 7 ओवर में 137 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमे सार्दूल नेगी ने सर्वाधिक 106 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस अवसर पर देहरादून बार के उपाध्यक्ष अधिवक्ता भानु प्रसाद सिसोदिया जी एवम अधिवक्ता लक्ष्मण रावत एवम कमेटी के सदस्य अधिवक्ता अजय बिष्ट अधिवक्ता धीरज प्रसाद जोशी, अधिवक्ता विपिन नोटियाल,अधिवक्ता सुरभि शाह ,अधिवक्ता सूरज कोहली,रजत बेंजवाल ,अंकुश गौड़ आदि मौजूद रहे।



