24.8 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


Homeउत्तराखंडभाजपा शासनकाल में विकास कार्य अवरूद्ध हुए- नवीन जोशी
spot_img

भाजपा शासनकाल में विकास कार्य अवरूद्ध हुए- नवीन जोशी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास कार्य अवरूद्ध हुए जिससे आम आदमी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया, जोशी आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत मेहुवाला में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होनंे कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कंाग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कंाग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहाॅ की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, कांति बल्लभ भट्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, नवीन सलूजा, प्रिया जयसवाल, मोहन कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments